भूधर नारायण मिश्रा - काँग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबिका प्रसाद शुक्ला के निधन पर तिलक हॉल में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
- By
- Bhudhar Narayan Mishra
- July-02-2024
कानपुर के तिलक हॉल में काँग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अंबिका प्रसाद शुक्ला जी की सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन काँग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत काँग्रेस के पूर्व विधायक श्री भूधर नारायण मिश्रा जी ने स्व अंबिका प्रसाद शुक्ला जी को याद करते हुए उन्हें वंचितों एवं मजदूरों की आवाज बताया। सभा का संचालन श्री हरप्रकाश अग्निहोत्री के द्वारा किया गया और आभार कृपेश त्रिपाठी ने व्यक्त किया। सभा में हर दल के नेताओं ने हिस्सा लिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अंशू तिवारी ने पुष्पांजलि अर्पित कर कहा कि अम्बिका प्रसाद शुक्ला जैसा साहसी कांग्रेसी नेता शायद ही हम सबको मिले। उनके द्वारा किये गए संघर्ष व आंदोलन को कभी नहीं भूला जा सकता। वहीं पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने कहा कि मजदूरों की आवाज बुलंद करने में अम्बिका शुक्ला का बहुत बड़ा योगदान रहा है। संघर्ष के दौरान संजय गांधी के साथ वे देहरादून व बरेली की जेल में भी रहे।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक हाफिज मोहम्मद उमर, आलोक मिश्रा, अब्दुल मन्नान, सुरेश गुप्ता, शैलेंद्र दीक्षित, अमित पाण्डेय, पवन गुप्ता, जेपी पाल, सोहिल अंसारी, सुरेश यादव, विकास अवस्थी, संजीव दरियावादी सहित अन्य मान्यगण मौजूद रहे।


महानगर की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं भूधर नारायण मिश्रा, कानपुर महानगर से पूर्व विधायक बोल रहा हूँ. मैं आप की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
