भूधर नारायण मिश्रा - मेस्टन रोड स्थित तिलकहॉल में आयोजित हुई आईएनडीआईए की संयुक्त बैठक
- By
- Bhudhar Narayan Mishra
- April-01-2024
कानपुर में मेस्टन रोड स्थित तिलकहॉल में आईएनडीआईए की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। काँग्रेस जिला मुख्यालय के अंतर्गत आयोजित इस संयुक्त बैठक की अध्यक्षता उत्तर जिलाध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी के द्वारा की गई। वही बैठक में पूर्व काँग्रेस विधायक भूधर नारायण मिश्रा के साथ साथ सोहिल अख्तर अंसारी, शंकरदत्त मिश्र, संजय सिंह बंटी सेंगर, मदन मोहन शुक्ल, करिश्मा ठाकुर, पवन गुप्ता, निजामुद्दीन खान, कमल जायसवाल, शैलेंद्र, नीलम रोमिला सिंह इत्यादि सहित बड़ी संख्या में नेतागण उपस्थित रहे। इससे पूर्व सपा के द्वारा पार्टी कार्यालय नवीन मार्केट से तिलक हॉल तक पदयात्रा की गई।
बैठक में लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले ही बूथ और वर्ड स्तरीय सम्मेलनों के माध्यम से आईएनडीआईए के घटक दलों को मजबूती प्रदान करने के विषय पर चर्चा की गई। कहा गया कि सपा, काँग्रेस व आप सहित सभी दलों के बीच समन्वय हेतु कार्य किया जाएगा और ज़ूम मीटिंग्स के माध्यम से संपर्क साधा जाएगा। वहीं बैठक में इंटरनेट मीडिया पर जोरदार उपस्थिति दर्ज कराने के साथ साथ घर घर जाकर भी जनसंपर्क आयोजित होगा। वहीं काँग्रेस उम्मीदवारों से आपसी मतभेदों को भूलाकर एकजुट होने की अपील की गई।
महानगर की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं भूधर नारायण मिश्रा, कानपुर महानगर से पूर्व विधायक बोल रहा हूँ. मैं आप की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
