भूधर नारायण मिश्रा - कानपुर महानगर में चुनाव समीक्षा बैठक की आवश्यकता को लेकर काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- By
- Bhudhar Narayan Mishra
- July-05-2024
हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में कानपुर महानगर से काँग्रेस के प्रदर्शन को लेकर आज पूर्व विधायक (काँग्रेस) श्री भूधर नारायण मिश्रा जी ने उत्तर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। भूधर नारायण मिश्रा जी ने तमाम कॉंग्रेस जनों के साथ मिलकर प्रदेश अध्यक्ष जी से मुलाकात करते हुए कहा कि कानपुर में काँग्रेस के प्रत्याशी श्री आलोक मिश्रा एक बेहतर प्रत्याशी होते हुए भी हार गए अथवा हराए गए, इसकी समीक्षा संगठन स्तर पर बैठकर निश्चित रूप से की जानी चाहिए।
भूधर जी ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि काँग्रेस संगठन के अनेकों जिम्मेदार सहयोगियों ने इस संदर्भ में समय समय पर नगर अध्यक्ष से लिखित एवं मौखिक मांग की है, किंतु वह कुछ गंभीर कारणों के चलते चुनावी हार की समीक्षा नहीं चाहते हैं। भूधर जी ने काशी में काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के प्रदर्शन और उनके साहसी नेतृत्व की सराहना करते हुए कानपुर में काँग्रेस की चुनावी हार की समीक्षा बैठक हेतु मिलकर बड़े स्तर पर बैठक की मांग की।
महानगर की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं भूधर नारायण मिश्रा, कानपुर महानगर से पूर्व विधायक बोल रहा हूँ. मैं आप की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
