भूधर नारायण मिश्रा – महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा तोड़े जाने पर विरोध
- By
- Bhudhar Narayan Mishra
- December-17-2018
कल्यानपुर विधानसभा के अंतर्गत अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया, इस मुद्दे के खिलाफ़ कानपुर नगर ग्रामीण कांग्रेस के अनुभवी कार्यकर्ता व राजनीतिज्ञ भूधर नारायण मिश्रा जी एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया तथा कल्यानपुर विधानसभा के एसएसपी व स्थानीय नगर पालिका को ज्ञापन सौंपा है, जिसके तहत ऐसे असामजिक तत्वों की गिरफ़्तारी तथा उन्हें सजा देने की मांग की गयी. भूधर नारायण मिश्रा जी ने ऐसे असभ्य कार्यों के प्रति कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है तथा ऐसे लोगों को अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है. इसके साथ ही सात दिनों के भीतर ही प्रतिमा के पुनर्निर्माण की चेतावनी भी स्थानीय निकाय को दी है.

महानगर की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं भूधर नारायण मिश्रा, कानपुर महानगर से पूर्व विधायक बोल रहा हूँ. मैं आप की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
