भूधर नारायण मिश्रा - भूतपूर्व महिला प्रधानमंत्री आदरणीय इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रृद्धांजली
- By
- Bhudhar Narayan Mishra
- October-31-2018
कानपुर नगर ग्रामीण कांग्रेस के जाने माने नाम भूधर नारायण मिश्रा जी एवं अन्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से देश की भूतपूर्व महिला प्रधानमंत्री सम्मानीय इंदिरा गांधी जी की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रृद्धांजली अर्पण की गयी. ज्ञातव्य हो कि माननीय जवाहरलाल नेहरु जी के निधन के उपरांत इंदिरा गांधी जी भारतीय राजनीति में सक्रिय हुई थी, जिसके अंतर्गत उन्होंने सर्वप्रथम सूचना और प्रसारण मंत्री का पद संभाला. भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री होने का गौरव भी माननीय इंदिरा जी को प्राप्त है, देश की तीसरी प्रधानमंत्री नियुक्त होने के साथ साथ उन्हें तीन बार देश की प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ. वर्ष 1971 में उन्हें भारत रत्न से भी विभूषित किया गया था.
महानगर की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं भूधर नारायण मिश्रा, कानपुर महानगर से पूर्व विधायक बोल रहा हूँ. मैं आप की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
