• होम
  • जानें
  • अपडेट
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

कानपुर : केन्द्र सरकार के विरोध में धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता

  • By
  • Bhudhar Narayan Mishra Bhudhar Narayan Mishra
  • August-05-2018

26 मई, 2018

कानपुर, उत्तर प्रदेश 

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस ने शनिवार को बड़ा चौराहा पर विश्वासघात दिवस मनाया। कांग्रेसियों ने कहा कि सपने दिखाए गए पर धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है।

कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेसियों ने बड़ा चौराहे पर रोहतगी प्रतिमा पर धरना दिया। चार घंटे चले धरने में कांग्रेसियों के निशाने पर मोदी सरकार ही रही। शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। पिछले 4 सालों में सरकार न ही रोजगार सृजन कर पाई, न ही किसानों की आत्महत्याएं रोक पाई। संवैधानिक संस्थाओं पर संकट जरूर आ गया है। धरने का संचालन अशोक धानविक ने किया। धरने में भूधर नारायण मिश्र, प्रमोद जायसवाल, अब्दुल मन्नान, आलोक मिश्र, पवन गुप्ता, डॉ.शैलेन्द्र दीक्षित, राजाराम पाल, विधायक सुहैल अंसारी, कुलदीप सिंह, संजीव दरियाबादी, अतहर नईम, इकबाल अहमद, कमल जायसवाल, कृपेश त्रिपाठी, आमोद त्रिपाठी, ग्रीनबाबू, कमल शुक्ल, शिरीष पाण्डेय, नरेश त्रिपाठी, मेवालाल कठेरिया, गुलाब सिंह, शादाब आलम, ममता तिवारी, रमा पाण्डेय, नमिता कनौजिया रहीं। उधर, ग्रामीण कांग्रेस ने गोल चौराहे पर धरना देकर विरोध जताया। यहां पर तुफैल, देवी तिवारी, दीप्ती सिंह शामिल रहीं।

महानगर की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

महानगर की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं भूधर नारायण मिश्रा, कानपुर महानगर से पूर्व विधायक बोल रहा हूँ. मैं आप की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

PROTEST AGAINST CENTRAL GOVT(1)

More

अपडेट

भूधर नारायण मिश्रा – शक्ति उपासना के पवित्र उत्सव की सभी देशवासियों को मंगल कामनाएं
भूधर नारायण मिश्रा - आप सभी की होली मंगलमय, उल्लासपूर्ण और खुशनुमा हो
भूधर नारायण मिश्रा - जानिए महाशिवरात्रि से जुड़े वैज्ञानिक तथ्य
भूधर नारायण  - वैश्विक शांति- अहिंसा की मूर्ति पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर सादर अभिनंदन
भुधर नारायण मिश्रा – जानें गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
भूधर नारायण मिश्रा - पूर्व सांसद के आवास पर पार्टी की मजबूती हेतु बैठक का आयोजन

Copyright

© Bhudhar Narayan Mishra.
Terms Privacy