• होम
  • जानें
  • अपडेट
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

श्रमिकों के हक की आवाज बुलंद की

  • By
  • Bhudhar Narayan Mishra Bhudhar Narayan Mishra
  • August-05-2018

02 मई, 2016

कानपुर, उत्तर प्रदेश 

मई दिवस पर श्रमिक और कर्मचारी संगठनों ने बैठकें और सभाएं करके हक की मांग पर आवाज बुलंद की। संगठनों ने कहा कि श्रमिक हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सूती मिल मजदूर यूनियन ने मई दिवस को मजबूर दिवस के रूप में मनाते हुए चुन्नीगंज कैंप कार्यालय में बैठक की। इसमें मजदूर हितों की अनदेखी पर सरकारों को कोसा गया। कहा गया कि श्रमिक वर्ग अब शोषित वर्ग बनकर रह गया है। बीएम त्रिपाठी, राजू ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, राधेश्याम पाल, राकेश, सतीश आदि मौजूद रहे। रेल डाक सेवा एवं मेल मोटर सेवा कर्मचारियों ने प्रधान डाकघर बड़ा चौराहा पर बैठकर डाक कर्मचारियों के हितों की रक्षा का संकल्प लिया। नेशनल फेडरेशन के कोषाध्यक्ष अनूप मिश्रा, आरके शुक्ल, अमित त्रिवेदी, राकेश पाल, राम प्रकाश, राज कुमार आदि मौजूद रहे। नवयुवक क्रांति दल की ओर से शुगर मिल कंपाउंड से अफीमकोठी चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की ओर से बड़ा चौराहा से तिलक हाॅल तक पैदल मार्च निकाला गया। इसमें बिजली, परिवहन, रक्षा, ईएसआई, चमड़ा उद्योग में लगे श्रमिकों, असंगठित कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआई का लाभ देने की मांग की गई। हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स इंप्लाइज एसोसिएशन ने श्रमिकों में भय और असुरक्षा खत्म करने की मांग के संबंध में बैठक कर मई दिवस मनाया। दिनेश कुमार भाटिया, गुरुभज सिंह आदि मौजूद रहे। वर्ल्ड लेबर आर्गनाइजेशन की ओर से बैठक हुई। जेके जूट मिल मजदूर मोर्चा ने मिल गेट पर सभा की। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने चुन्नीगंज बस स्टेशन पर आम सभा कर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। 

मजदूर आंदोलन है एकता की मिसाल - श्रीप्रकाश 

कानपुर (ब्यूरो) : पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि देश में सांप्रदायिकता का माहौल समाप्त करने के लिए मजदूर आंदोलनों की आवश्यकता है। वह रविवार को तिलक हाॅल में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर यूथ इंटक द्वारा आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मजदूर आंदोलन में क्षेत्रवाद, भाषावाद और संप्रदायवाद नहीं होता है। कानपुर इसका जीता जागता उदाहरण रहा है। 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजाराम पाल ने कहा कि कांग्रेस ने इंटक का गठन श्रमिकों से सीधे जुड़ने के लिए किया था। वर्तमान में केंद्र और प्रदेश सरकार श्रमिक विरोधी हैं। यही वजह है कि श्रमिकों का शोषण हो रहा है। इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा उनका संगठन हमेशा मजदूरों के हितों के लिए लड़ता रहा है। यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह ने श्रमिक कालोनी के मालिकाना हक और बंद मिलों के लिए संघर्ष का एलान किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि महानगर कमेटी मजदूरों की लड़ाई के लिए संकल्प ले चुकी है। कार्यक्रम का संयोजन केके तिवारी ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र, संजीव दरियावादी, शंकरदत्त मिश्र मौजूद रहे।

महानगर की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

महानगर की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं भूधर नारायण मिश्रा, कानपुर महानगर से पूर्व विधायक बोल रहा हूँ. मैं आप की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

Related Tags

INDIAN POLITICS(4) BUDHAR NARAYAN MISHRA(2)

More

अपडेट

भूधर नारायण मिश्रा – शक्ति उपासना के पवित्र उत्सव की सभी देशवासियों को मंगल कामनाएं
भूधर नारायण मिश्रा - आप सभी की होली मंगलमय, उल्लासपूर्ण और खुशनुमा हो
भूधर नारायण मिश्रा - जानिए महाशिवरात्रि से जुड़े वैज्ञानिक तथ्य
भूधर नारायण  - वैश्विक शांति- अहिंसा की मूर्ति पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर सादर अभिनंदन
भुधर नारायण मिश्रा – जानें गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ रोचक तथ्य
भूधर नारायण मिश्रा - पूर्व सांसद के आवास पर पार्टी की मजबूती हेतु बैठक का आयोजन

Copyright

© Bhudhar Narayan Mishra.
Terms Privacy