• होम
  • जानें
  • अपडेट
  • संपर्क
  • जन सुनवाई

भूधर नारायण मिश्रा-महान योगी एवं परम ज्ञानी संत रविदास जयंती संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन

  • By
  • Bhudhar Narayan Mishra Bhudhar Narayan Mishra
  • February-26-2021

हिन्दू कैलंडर के अनुसार माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को काशी जन्में संत रविदास ने जन जन को भेदभाव रहित जीवन जीने का संदेश दिया था। "मन चंगा तो कठौती में गंगा" जैसी सुप्रसिद्ध कहावत के रचनाकार संत रविदास ने आजीवन लोगों के भले के लिए कार्य किया, पेशे से वह साधारण से मोची थे और यही उनका पैतृक व्यवसाय भी था लेकिन मन से और अपने विचारों से वह संतों की अव्वल श्रेणी में आज भी सम्मिलित हैं। 

चर्मकार कुल में जन्म लेने वाले रविदास जी का मन कभी भी सांसारिक भोग-विलास में नहीं लगता था, इसके स्थान पर वह भक्ति, परोपकार को अपना धर्म मानते हुए प्रत्येक कर्म किया करते थे। आज भी उनके कहे दोहे और उक्तियाँ जन जन में प्रचलित हैं और लोग उन्हें अपना गुरु मानकर उनके पद चिन्हों पर चलकर अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं। 

संत रविदास जी के कुछ बेहद अर्थपूर्ण दोहे इस प्रकार हैं :- 

1. करम बंधन में बन्ध रहियो, फल की ना तज्जियो आस

कर्म मानुष का धर्म है, सत् भाखै रविदास

  

2. हरि-सा हीरा छांड कै, करै आन की आस।

ते नर जमपुर जाहिंगे, सत भाषै रविदास।।

 

3. ब्राह्मण मत पूजिए जो होवे गुणहीन।

पूजिए चरण चंडाल के जो होने गुण प्रवीन।।

 

4. कृस्न, करीम, राम, हरि, राघव, जब लग एक न पेखा।

वेद कतेब कुरान, पुरानन, सहज एक नहिं देखा।।

 

5. रविदास जन्म के कारनै, होत न कोउ नीच।

नर कूँ नीच करि डारि है, ओछे करम की कीच।।

  

6. हिंदू तुरक नहीं कछु भेदा सभी मह एक रक्त और मासा।

दोऊ एकऊ दूजा नाहीं, पेख्यो सोइ रैदासा।।

   

महानगर की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

महानगर की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.

नमस्कार, मैं भूधर नारायण मिश्रा, कानपुर महानगर से पूर्व विधायक बोल रहा हूँ. मैं आप की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.

हमसे ईमेल या मैसेज द्वारा सीधे संपर्क करें.

क्या यह आपके लिए प्रासंगिक है? मेसेज छोड़ें.

More

अपडेट

भूधर नारायण मिश्रा-महान योगी एवं परम ज्ञानी  संत रविदास जयंती  संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन
भूधर नारायण मिश्रा-बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं  बसंत पंचमी   जानें बसंत पंचमी का धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्त्व
भूधर नारायण मिश्रा-अहिंसा के प्रतीक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  महात्मा गांधी स्मृति दिवस  जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र नमन
भूधर नारायण मिश्रा-आप सभी को मकर संक्रांति  मकर संक्रांति  के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
भूधर नारायण मिश्रा-हैप्पी न्यू ईयर  नववर्ष आप सभी राष्ट्रवासियों के लिए नव वर्ष मंगलमय हो
भूधर नारायण मिश्रा-मैरी क्रिसमस  क्रिसमस डे  मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देने वाले प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Copyright

© Bhudhar Narayan Mishra & Navpravartak.com.
Terms Privacy