भूधर नारायण मिश्रा - कृषि समृद्धि के उत्सव बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं
- By
- Bhudhar Narayan Mishra
- April-13-2019
भारतवर्ष विविधता से भरा एक देश हैं, जहां विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के एक्तव के अनोखे दर्शन होते हैं. साथ ही विविधता से भरे उत्सवों से सजी हमारी भूमि हमें स्मरण कराती है कि हम अनेक होकर भी एक हैं. अनेकता में एकता का ऐसा ही प्रतीक उत्सव है “बैसाखी”, जो हम प्रत्येक वर्ष 13 या 14 अप्रैल को मनाते हैं. खेतों में रबी की पकी हुई फसल जब सोने सी की आभा लिए चमकती है, तो हमारे किसान भाइयों के चेहरों पर भी खुशियों की लहर दमक उठती है.
देश भर में विविध
विविध नामों से मनाया जाने वाला यह त्यौहार बेहद विशेष है क्योंकि पर्व कोई भी हो,
वह हमें आपस में जुड़ना सिखाता है, आपसी प्रेम और सद्भावना के मार्ग पर चलते हुए
आत्मउन्नति के साथ साथ सामाजिक प्रगति की भी सीख देता है.
समस्त कांग्रेस परिवार की ओर से आप सभी को बैसाखी के सुन्दर पर्व की हार्दिक बधाइयाँ. यह त्यौहार आप सभी देशवासियों के जीवन में नूतनता का संचार करे. मैं आशा करता हूं कि आप सभी की बैसाखी शुभ और मंगलमय हो.
साभार
भूधर नारायण मिश्रा
पूर्व विधायक
कांग्रेस, कानपुर नगर
महानगर की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं भूधर नारायण मिश्रा, कानपुर महानगर से पूर्व विधायक बोल रहा हूँ. मैं आप की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
