भूधर नारायण मिश्रा - लाला लाजपत राय की 154वीं जयंती पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन
- By
- Bhudhar Narayan Mishra
- January-28-2019
महानगर काँग्रेस द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के यशस्वी महानायक लाला लाजपत राय जी की 154वीं जयंती पर आज लाजपत नगर स्थित उनकी प्रतिमा को दूध और गंगाजल से नहलाकर ससम्मान माल्यार्पण के पश्चात आयोजित पुष्पांजलि सभा में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री जी ने लाला लाजपत राय जी को त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति मूर्धन्य समाजसेवी एवं समर्पित देशभक्त बताते हुये कहा कि,
“स्वतंत्रता संग्राम में लाला लाजपत राय जी के योगदान को देश कभी भुला नही सकता है. वह स्वतंत्रता आंदोलन के ऐसे अग्रणी नेता थे, जो स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर किसी प्रतिक्षा के पक्ष में नही थे. यही कारण था कि वर्ष 1916 में उन्होनें होम रुम लीग की स्थापना कर ब्रिटिश हुकूमत को सीधी चुनौती दे डाली.”

साथ ही हरप्रकाश अग्निहोत्री जी ने बताया कि,
“जब अंग्रेजों द्वारा साईमन कमीशन के विरोध में उनकी अगुवाई में कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन के दौरान लाठियां चलवाकर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया. जब वह इलाज करा रहे थे तो उन्होनें कहा था मेरे उपर ब्रिटिश हुकूमत द्वारा चलाई गई एक एक लाठी ताबूत की एक एक कील साबित होगी. उनके आत्म विश्वास ने देश भर के युवाओ को झकझोर कर रख दिया था.”
सभा का संचालन एवं संयोजन दीपक धवन द्वारा किया गया.

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक भूधर नारायण
मिश्रा, संजीव दरियावादी, अशोक धनविक, कृष्णकांत अवस्थी, अनिल बाजपेयी
"भुल्लड़", राकेश साहू, सo सुरेंद्र पाल सिंह, ड़ाo प्रभात मिश्रा, तुफ़ैल अहमद, सुधीर सोनकर, डॉo ओ पी श्रीवास्तव, डॉo निसार अहमद, कृष्ण दत्त
तिवारी, राम कुमार वर्मा, रवि कोहली, महेंद्र मिश्रा, देव नारायण
शुक्ला, राकेश यादव, ए के द्विवेदी, रवि तिवारी, अंबरीश सक्सेना, श्रीकृष्ण दुबे, रवि मिश्रा, जितेंद्र पान्ड़ेय व जफर शाकिर
"मुन्ना" आदि ने लाला लाजपत राय जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके
सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया.
महानगर की आम समस्याएँ एवं सुझाव दर्ज़ करवाएं.
नमस्कार, मैं भूधर नारायण मिश्रा, कानपुर महानगर से पूर्व विधायक बोल रहा हूँ. मैं आप की आम समस्याओं के समाधान के लिए आपके साथ मिल कर कार्य करने को तत्पर हूँ, चाहे वो हो क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता, प्रशासन इत्यादि से जुड़े मुद्दे या कोई सुझाव जिसे आप साझा करना चाहें. आप मेरे जन सुनवाई पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन भेज सकते हैं. अपनी समस्या या सुझाव दर्ज़ करने के लिए क्लिक करें - जन सुनवाई.
